Jamshedpur : ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने मानव सेवा की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने अब तक 151 बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का कार्य किया है। उनके इस अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि झारखंड से जुड़े किसी व्यक्ति को इस स्तर का राष्ट्रीय सम्मान मिलना राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
रवि शंकर तिवारी ने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनके द्वारा लगातार किया गया रक्तदान समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस सम्मान से न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश में सेवा और मानवता का संदेश गया है।

