News Lahar Reporter
Tehran: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran के साथ जारी युद्ध के बीच दो हफ्तों के सीजफायर को एकतरफा रूप से बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने ईरान के बंदरगाहों और जहाजों पर लगी नाकेबंदी जारी रखने का निर्देश भी दिया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि यह फैसला Asim Munir और Shehbaz Sharif के अनुरोध पर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना को नाकेबंदी जारी रखने का आदेश दिया गया है।
वहीं, ईरान ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब तक नाकेबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक वह किसी भी तरह की बातचीत में शामिल नहीं होगा। तेहरान ने साफ कर दिया है कि दबाव की राजनीति के तहत वह वार्ता में वापस नहीं लौटेगा।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को तब तक रोक कर रखेगा, जब तक ईरान की ओर से कोई ठोस और संयुक्त प्रस्ताव सामने नहीं आता।
गौरतलब है कि 7 अप्रैल को ट्रंप ने United States और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो सप्ताह के लिए सैन्य कार्रवाई रोकने का ऐलान किया था। यह फैसला ईरान की ओर से पेश किए गए 10 सूत्रीय प्रस्ताव के बाद लिया गया था।
इससे पहले ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 100 से अधिक जवाबी हमले किए थे, जिसमें खाड़ी क्षेत्र के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इन हमलों में संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब में स्थित रणनीतिक ठिकाने प्रभावित हुए थे।
बाद में पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में बातचीत शुरू हुई, लेकिन अमेरिका की कड़ी शर्तों और नाकेबंदी हटाने से इनकार के चलते कोई ठोस समझौता नहीं हो सका।

