NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की संगठनात्मक मजबूती और समिति विस्तार की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मंच की महिला समिति के पुनर्गठन के उद्देश्य से यह बैठक 25 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे केबल वेलफेयर क्लब में बुलाई गई है।
मंच की ओर से जारी सूचना के अनुसार, संगठन की केंद्रीय समिति, क्षेत्रीय समिति, युवा इकाई और महिला समिति के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों तथा समाज के बुद्धिजीवियों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि समिति के विस्तार और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।
विशेष रूप से माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिला समिति के पुनर्गठन में सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया गया है। मंच ने समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और निर्धारित समय में बैठक संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
यह सूचना चुनाव संचालन समिति के संयोजक राज किशोर सिंह की ओर से जारी की गई है।

