जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित घाघीडीह मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शीत ऋतु को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी के नेतृत्व में मानसमंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जो माननीय सांसद श्री बिधुत बरन महतो जी के सौजन्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा जी, श्री धीरज सिंह, श्री बीरेंद्र पासवान, श्री जितेंद्र जी, श्री पिंटू सिंह एवं श्री आदित्य सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा जी एवं घाघीडीह मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी ने कहा कि भाजपा का सेवा भाव केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी लगातार कंबल वितरण सहित अन्य जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

