NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: जमशेदपुर में शुक्रवार को धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया। सावन महोत्सव में महिलाएं हरे रंग के परिधान पहन कर आई थीं। हरे रंग की साड़ियां और सलवार सूट में महिलाएं खूबसूरत लग रही थीं। सावन महोत्सव को लेकर गीत संगीत का समां बंधा। महिलाओं ने गाने की धुन पर नृत्य किया। आयोजकों ने बताया कि सावन के महीने में सावन महोत्सव मनाया जाता है। सावन का नाम लेते ही दिमाग में हरियाली की गूंज कौंध जाती है। सावन का मतलब ही हरा होता है। इसीलिए सभी महिलाएं हरे परिधान पहन कर आई हैं।

