NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : आज विधायक जयराम महतो वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पहुंचे और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि निर्मल दा शोषित वंचित पिछड़ा गरीब के लड़ाई लड़ते रहे। उसके लिए संघर्ष करते रहे। हम यही चाहते हैं कि हम लोग भी उनके बताए पद चिन्ह पर चले।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जेपीएससी परीक्षा में भी गड़बड़ी के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाई है और हम मानते हैं कि इसमें राज्य सरकार का भी हाथ है। टीडीपीएल एवं अभय तिवारी जो प्रत्येक परीक्षा में शामिल हुआ और पास किया। अपनी पत्नी, साली, साला सबको विभिन्न परीक्षाओं में पास कराया है। इसकी जांच सीबीआई से हो और ईडी भी जांच करें। क्योंकि उन लोगों ने स्वीकार किया है कि 40 लाख से लेकर 60 लाख रुपए तक में विभिन्न पदों की बिक्री हुई है।
जयराम महतो ने कहा है कि हम लोग भी छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। हमने जो टेंट लगाया है, उसमें विभिन्न परीक्षा के परीक्षार्थी शामिल हुए हैं और छात्रों के साथ हम खड़े हैं।
