News Lahar: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज, 4 फ़रवरी को Supreme Court में स्वयं काला कोट पहनकर अपने वकील के रूप में Election Commission of India (ECI) और Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ बहस करेंगी। यह भारत के इतिहास में पहली बार है जब कोई वर्तमान मुख्यमंत्री ख़ुद अदालत में आन्दोलनकारी दलील प्रस्तुत कर रही हैं।
ममता बनर्जी का दावा है कि ECI की SIR प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल की ड्राफ्ट मतदाता सूची से लगभग 58 लाख 20 हजार से ज़्यादा वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जिनमें मृत, स्थानांतरित, लापता और डुप्लीकेट नाम शामिल हैं।
उनका आरोप है कि यह कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है और संभावित रूप से लोकतांत्रिक अधिकारों के उल्लंघन का मामला बन सकती है, विशेष तौर पर चुनावों से ठीक पहले हुई इस SIR प्रक्रिया को लेकर।
ममता बनर्जी ने चयनात्मक नाम कटाव, प्रक्रिया की पारदर्शिता और ECI के इरादों पर सवाल उठाए हैं, जिसके कारण मामला अब सर्वोच्च न्यायालय में है और आज इसकी एक महत्वपूर्ण सुनवाई होने वाली है।

