News Lahar Reporter:
भभुआ (कैमूर), बिहार | राजेश सिंह की रिपोर्ट:
भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव स्थित बिंद टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, खलिहान में पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई हजारों रुपये मूल्य की शराब को पुलिस ने जब्त किया।
हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए।
भभुआ पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शराब तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

