News Lahar Reporter
जमशेदपुर में सन्नी अरोड़ा और पूनम अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज की
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र में करीब 2.51 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने आरोपी दंपति पूनम अरोड़ा और सन्नी अरोड़ा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अदालत ने दोनों के विरुद्ध यह आदेश दिया है। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।
शुभंकर चटर्जी की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
मामले में बिष्टुपुर के ओल्ड सर्किट हाउस एरिया निवासी शुभंकर चटर्जी की शिकायत पर सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में पूनम अरोड़ा, उनके पति सन्नी अरोड़ा और उनके पुत्र को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने तीनों पर करीब 2.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही पुलिस
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी दंपति के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अदालत के आदेश के बाद अब पुलिस के सामने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की चुनौती है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

