News Lahar Reporter:
जमशेदपुर: महावीर जयंती पर जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर मारवाड़ी समाज के बिरजू चाचा की याद में आयोजित किया गया। आयोजन कर्ता पप्पी थे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि वह बिरजू चाचा की याद में हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि महावीर जी का सूत्र वाक्य था। अहिंसा परमो धर्मा। आज दुनिया हिंसा में घिरी हुई है। लोगों को महावीर जी के सूत्र वाक्य पर अमल करना चाहिए। इस मौके पर आनंद मार्ग ग्लोबल की तरफ से भी रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

