NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह छेड़खानी ऑटो चालक ने की है। घटना तब की है जब ऑटो चालक डीएवी पब्लिक स्कूल से बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। घर पहुंचने पर छात्रा ने सारी बात अपने पिता को बताई। इसके बाद उसके पिता कदमा थाने गए। कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी ऑटो चालक लाल बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। लाल बाबू ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। लाल बाबू कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 2 का रहने वाला है। जबकि छात्रा भाटिया बस्ती की रहने वाली है। पूरे मामले की जांच कदमा थाना के एएसआई तसव्वर हुसैन खान को सौंपी गई है। घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है। कदमा थाना पुलिस ने बताया की वादी के पिता ने मंगलवार को पुलिस से इस मामले की शिकायत की

