NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में युवक ने बीती रात खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान संजय तांडी (23) के रूप में हुई है. परिजनों ने अनुसार संजय ने तीन-चार महीने पहले भाग कर सोनारी की युवती से प्रेम विवाह किया था. कुछ माह बाद संजय और उसकी पत्नी कदमा में रह रहे थे. वहीं उन दोनों का बीच-बीच में काफी विवाद होता रहता था. बार-बार संजय की पत्नी सोमा कर्मकार घर छोड़कर कहीं चली जाती थी. परंतु तीन-चार दिन पहले ऐसा विवाद हुआ कि वह वापस नहीं लौटी और डिमना के किसी हॉस्टल में रह रही थी. संजय उसे जब भी फोन कर समझाने की कोशिश करता उसका फोन व्यस्त ही आता था. संजय को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है. इसी के कारण संजय डिप्रेशन में चला गया था. बीती रात करीब 10-11 बजे के बीच युवक ने घर पर रस्सी के सहारे पंखा से झूलकर आत्महत्या कर ली. वहीं उसकी पत्नी को इसकी जानकारी दे दी गई है.
पत्नी उलटा मृतक के घर वाले पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रही हैमृतक की चचेरी मामी पुष्पा सरदार
ने बताया कि दोनों के बीच काफी विवाद होता है. संजय को शक था कि उसकी पत्नी और से फोन पर बातचीत करती है. इसी को लेकर उनका अकसर ही विवाद होता था. संजय को लगता था कि उसका किसी और से अवैध संबंध है. इसी कारण संजय ने सोने जाने की बात कहकर कमरे में गया और फंखे के सहारे फांसी से लटक गया. संजय की मां ने खिड़की से उसे लटका देखा और शोर मचाती रही. जब तक खिड़की तोड़ा गया उसकी मौत हो गई थी. फिर भी आस में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.मंगलवार सुबह पुलिस को
सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. संजय घर पेंट करने का काम करता था. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

