News Lahar Reporter
जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में गुरुवार को कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है।
वहीं, मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के शामिल होने की भी खबर सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान की जांच कर रही है।
इधर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा हादसे पर दुख व्यक्त किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
आधिकारिक पुष्टि होने तक मंत्री की बेटी के निधन की खबर को अपुष्ट सूचना के रूप में ही देखा जा रहा है।

