NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में भीषण डकैती की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पुलिस बैंक परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और वे किस दिशा में फरार हुए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बैंक परिसर की जांच शुरू कर दी है। बैंककर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। डकैती में कितनी रकम और अन्य सामान की लूट हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। डकैती में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की तैयारी की जा रही है।

