जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित जेपी कॉलोनी में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा जेपी कॉलोनी से निकलकर मानगो स्वर्णरेखा नदी तट तक पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद महिलाएं पदयात्रा करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं।
आयोजकों के अनुसार बीते 23 वर्षों से लगातार इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की कलश यात्रा में करीब 2100 महिलाओं ने भाग लिया। बुधवार को नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। आयोजन को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

