NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र
अंतर्गत भुइयांडीह होम पाइप चौक के समीप बीती रात एल्यूमिनियम शीट लदा एक टाटा प्रिमा ट्रक (संख्या एनएल 01सी 8160) अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद ट्रक पर लदा एल्यूमिनियम शीट सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर बिखरे सामान को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई, ताकि यातायात सामान्य हो सके. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

