News Lahar Reporter
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आशियाना गार्डन में एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने फ्लैट की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गए। हादसे में उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बुजुर्ग के छत से गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में रहते थे। उनका बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि बेटी बेंगलुरु में रहती है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरे। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

