News Lahar Reporter
रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। रांची में शुक्रवार को प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हो गई है। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शनिवार को होगी।
आज प्रथम वरीयता के मतों की जो गिनती हुई है, उसके अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी को 624 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह हैं। उन्हें 509 वोट मिले हैं। 490 मत पाकर झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित सिंह तीसरे नंबर पर हैं। रांची कोर्ट के अभिषेक कुमार भारती को 484 वोट मिले हैं वह चौथे स्थान पर हैं। बोकारो के मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को 471 मत मिले हैं। धनबाद के जितेंद्र कुमार को 373 वोट मिले हैं। झारखंड हाई कोर्ट के महेश तिवारी को 366 वोट, पवन रंजन खत्री को 366 वोट, जमशेदपुर के अनिल कुमार तिवारी को 363वोट, हजारीबाग के राजकुमार को 362 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के निलेश कुमार को 351 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के मनोज कुमार 2 को 344 वोट, रांची कोर्ट के संजय कुमार विरोधी को 326 वोट झारखंड हाई कोर्ट के अभय कुमार चतुर्वेदी को 325 वोट झारखंड हाई कोर्ट के राजेंद्र कृष्णा को 315 वोट, अधिवक्ता राम सुभाग सिंह को 313 वोट, धनबाद के प्रयाग महतो को 299 वोट, गिरिडीह के परमेश्वर मंडल को 297 वोट, चाईबासा के अनिल कुमार महतो को 288 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के सुधांशु शेखर चौधरी को 286 वोट मिले हैं।
जमशेदपुर के राजेश कुमार शुक्ला को 280 वोट, धनबाद के अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी को 274 वोट, दुमका के गोपेश्वर प्रसाद झा को 269 वोट, देवघर के बालेश्वर प्रसाद सिंह को 265 वोट, चाईबासा के सत्य भ्राता ज्योतिषी को 251 वोट, रांची के अनिल कुमार सिंह को 234 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के अशोक कुमार यादव को 234 वोट, गोड्डा के धर्मेंद्र नारायण को 234 वोट, गिरिडीह के चुन्नू कांत को 232 वोट, जमशेदपुर के प्रकाश कुमार झा को 221 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के प्रभात कुमार सिंह को 212 वोट, अधिवक्ता मनोज कुमार 3 को 207 वोट, देवघर के अमर कुमार सिंह को 189 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के रविंद्र कुमार को 186 वोट, कोडरमा कोर्ट के रंजीत दुबे को 184 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के प्रशांत पल्लव को 180 वोट, तेनुघाट के वकील महतो को 179 वोट, रांची कोर्ट के भारत चंद्र महतो को 175 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के शुभाशीष रसिक सोरेन को 171 वोट, रांची कोर्ट के प्रितांशु कुमार सिंह को 164 वोट, डाल्टनगंज की मधु लता रानी को 158 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के हामिद राजा को 153 वोट, धनबाद के गजेंद्र कुमार को 148 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के अवनीश रंजन मिश्रा को 142 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के शैलेंद्र कुमार तिवारी को 138 वोट, देवघर कोर्ट के दिलीप कुमार सिंह को 137 वोट, धनबाद के मजहर अली खान को 133 वोट, जमशेदपुर के कुमार राजेश रंजन को 131 वोट, बोकारो के जनार्दन प्रसाद चौधरी को 118 वोट, अंजनी कुमार वर्मा को 113 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के आशुतोष आनंद को 112 वोट, जमशेदपुर के राजेश दास को 110 वोट, गोड्डा के ध्रुव कुमार चौबे को 109 वोट, रांची कोर्ट के मुमताज अहमद खान को 106 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के मनोज कुमार वन को 96 वोट, जमशेदपुर के मोहम्मद आफताब आलम खान को 96 वोट, हजारीबाग के विवेक कुमार वाल्मीकि को 96 वोट, बोकारो के सुनील प्रसाद को 94 वोट, जमशेदपुर के जितेंद्र कुमार सिंह को 93 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के रिंकू भगत को 93 वोट, गिरिडीह की मीरा कुमारी को 92 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के सूरज देव मुंडा को 91 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के मोली सिन्हा को 85 वोट, रांची सिविल कोर्ट के रतीश रोशन उपाध्याय को 82 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के निवेदिता कुंडू को 80 वोट, जमशेदपुर के राजेश जायसवाल को 79 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के वीर विजय प्रधान को 77 वोट, देवघर के अधिवक्ता को नीरज कुमार सिंह को 75 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के शौर्य द्विवेदी को 73 वोट, झारखंड हाई कोर्ट की स्वाति सिंह को 69 वोट, हजारीबाग के अरविंद कुमार मेहता को 67 वोट, रांची सिविल कोर्ट के रवि रंजन को 65 वोट, झारखंड हाई कोर्ट की सोनाली भट्टाचारजी को 65 वोट, राजेश आनंद को 62 वोट, मनोज कुमार चौबे को 61 वोट, राजेश सांगा को 59 वोट, अहिल्या महतो को 56 वोट, निलेंदू कुमार को 55 वोट, उसिता कीर्ति रंजन को 52 वोट, जमशेदपुर की विनीता सिंह को 52 वोट, झारखंड हाई कोर्ट की नीतू सिंह को 48 वोट, रांची सिविल कोर्ट की ज्योति आनंद को 47 वोट, धनबाद की अधिवक्ता नीतू रानी को 47 वोट, लोहरदगा के अजय कुमार को 45 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के विकेश कुमार पांडे को 41 वोट, जमशेदपुर की रंजना कुमारी को 36 वोट, झारखंड हाई कोर्ट की शबाना परवीन को 35 वोट, जमशेदपुर की अधिवक्ता शिल्पी प्रसाद को 33 वोट, रांची सिविल कोर्ट की अनामिका शर्मा को 31 वोट, झारखंड हाई कोर्ट की किरण सुषमा खोया को 26 वोट, रांची सिविल कोर्ट की जूही कुमारी चौधरी को 24 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के श्याम सुंदर कुमार को 24 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के ऐश्वर्या श्री को 21 वोट, झारखंड हाई कोर्ट की ममता कुमारी को 21 वोट, रामगढ़ की वर्षा श्रीवास्तव को 20 वोट, बोकारो की रिंकी झा को 19 वोट, झारखंड हाई कोर्ट के अनिल कुमार को 18 वोट, देवघर के विजय कौशिक को 16 वोट, धनबाद के श्री चंद्र प्रसाद को 15 वोट और झारखंड हाई कोर्ट की सीमा कुमारी सिंह को 11 वोट मिले हैं। कुल वैध मत 16244 है, जिनमें से अवैध वोट 601 हैं।
