जमशेदपुर (झारखंड) : गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की एडीजी प्रिया दुबे के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडे ने की है। निलंबन का कारण एसीबी में इंस्पेक्टर रहते हुए आरईओ के कार्यपालक अभियंता को लाभ पहुंचाने का आरोप बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र कुमार पर आरोप है कि एसीबी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने आरईओ के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने का हवाला देते हुए केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। बाद में इस पूरे मामले की शिकायत हुई, जिसकी जांच में शैलेंद्र कुमार को दोषी पाया गया।
यह मामला वर्ष 2023 में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में हुई एसीबी रेड से जुड़ा है। उस समय आरईओ कार्यालय में छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में कार्यपालक अभियंता कार्यालय के लेखा लिपिक सरोज कुमार सिंह को 1 लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल भेज दिया गया था।
हालांकि, छापेमारी के दौरान कार्यपालक अभियंता मौके पर नहीं पकड़े गए थे, लेकिन वे संदेह के घेरे में थे। आरोप है कि बाद में तत्कालीन एसीबी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने फाइल में यह लिख दिया कि कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है और इस आधार पर केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
इससे कार्यपालक अभियंता को सीधे तौर पर लाभ मिला। बाद में शिकायत के आधार पर मामले की दोबारा जांच हुई, जिसमें शैलेंद्र कुमार दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट एसीबी की एडीजी प्रिया दुबे के पास पहुंची, जिसके बाद उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी को निलंबन की अनुशंसा की। पत्र मिलते ही एसएसपी पीयूष पांडे ने शैलेंद्र कुमार के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
—
Jamshedpur, ACB Action, Golmuri Traffic Police, Suspension, REO Engineer, Corruption Case, Jharkhand Police
ACB Probe, Suspension Order, Corruption Allegation, Police Action,
ACB, Suspension, REO Engineer, Jharkhand,
`/jharkhand-jamshedpur-reo-engineer-case-golmuri-traffic-thana-incharge-suspended-acb-action`

