News Lahar Reporter
चांडिल:
चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक अहम निर्णय लेते हुए अधिवक्ताओं के लिए चल रही कन्यादान योजना की राशि को 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक अधिवक्ता सचिव सह अध्यक्ष के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करेंगे। इस पहल से अधिवक्ताओं के परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद जताई गई।
इस अवसर पर महेंद्र कुमार महतो, बद्री प्रसाद साव, शिवेश्वर महतो, कमल महतो, जयदेव महतो, भीम महतो, विश्वनाथ कालिंदी, अनिल साहू, मृत्युंजय महतो, कमलेश महतो, नंदु ठाकुर सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया और इसे एक सराहनीय निर्णय बताया गया।

