जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में विभिन्न शाखाओं की महिला कर्मचारियों ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिला साथियों ने केक काटकर और एक-दूसरे को उपहार देकर इस खास दिन को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।
कार्यक्रम में यूनियन के महासचिव कामरेड राम अयोध्या सिंह और कामरेड तिरेंदर पूर्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में संयुक्ता सेनगुप्ता, पिंकी कुमारी, पूजा किरण, भुवनेश्वरी, रीता, कविता, नेहा, अनुपमा, नम्रता, रिपसिता, सींगों, ममता, स्मिता, छीता, गुरप्रीत, पारो, कैथरीना, संगीता, रश्मि, रिचेल और सिंधु सहित कई महिला कर्मचारियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर सभी महिला साथियों ने कार्यस्थल पर महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान पर भी चर्चा की तथा एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन कमिटी की ओर से किंजल कुमार, अशोक रजक, अभिनव झा, प्रभु वर्मा, सूरज लाल, राजू भगत, महेश भगत, पंकज कुमार, राजकुमार मिश्रा, मनोज रजक, पृथ्वी कुमार सिंह, विनीत कुमार और राजीव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

