News Lahar Reporter
श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा
राजनगर, :
श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति, राजनगर चाॅगुआ के तत्वावधान में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 251 महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कलश यात्रा हरि मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर खरकई नदी घाट, मुरुमडीह तक पहुंची। वहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे।
मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ 251 कलश स्थापित कर हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के उपरांत समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच जलपान का वितरण किया गया। समिति ने जानकारी दी कि चैत पूर्णिमा के अवसर पर अष्टम पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न संकीर्तन मंडलियों की सहभागिता होगी।
समिति का सराहनीय योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अश्विनी महतो, सचिव रितेश महतो, कोषाध्यक्ष सोनेलाल महतो, संयोजक जवाहरलाल महतो, मुख्य संयोजक एवं मूर्ति दाता श्रवण महतो, जमीन दाता डोमन महतो सहित दिलीप महतो, अशोक महतो, नरेंद्र महतो, नकुल महतो, उदित महतो, गुरुचरण महतो, कमलेश्वर महतो, रघुनाथ महतो, जागाय महतो, प्रफुल्लो महतो, शिवचरण महतो, बदल महतो, खिरोद महतो, सुभाष महतो, रमेश पान, घनश्याम महतो, जगत महतो, राजीव महतो, बाबलू प्रमाणिक, महादेव महतो, रूसू महतो, सागर महतो, पवन महतो, विकास महतो, कृष्णा महतो समेत चाॅगुआ राजनगर ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।
फोटो कैप्शन:
SKL-3 – हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं

