जमशेदपुर : सामाजिक संस्था इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शहर के पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष हसन अख्तर इमाम ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर DSP लॉ एंड ऑर्डर जनाब तौकीर आलम और जुगसलाई थाना के नए थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हसन अख्तर इमाम ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और समाज के लोगों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी दोनों अधिकारियों को बधाई दी और उनके कार्यकाल के सफल होने की कामना की। कार्यक्रम में इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेराज खान, एम नागेश्वर राव, मौलाना फैसल इमाम, गुरमीत सिंह, सऊद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

