जमशेदपुर :
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह–2026 को लेकर परेड में शामिल टुकड़ियों का अभ्यास शुरू हो गया है। मंगलवार से परेड रिहर्सल की शुरुआत की गई, जिसमें विभिन्न सुरक्षा बलों और छात्र टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।
रिहर्सल में जैप-6 की एक प्लाटून, जिला पुलिस बल की दो प्लाटून, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून के साथ एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स तथा स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून शामिल हैं।
परेड का अभ्यास 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन, गोलमुरी में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी को गोपाल मैदान में रिहर्सल होगी। वहीं 24 जनवरी को गोपाल मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा।
फुल ड्रेस रिहर्सल का संयुक्त रूप से निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां की जा रही हैं।

