NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : इन दिनों जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मानगो क्षेत्र में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को शरबत और चना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई और चना वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। भीषण गर्मी के बीच इस तरह की सामाजिक सेवा लोगों के लिए राहत का कारण बनी।
बताया गया कि यह सेवा शिविर स्टील सिटी एचपी गैस एजेंसी के संचालक योगेश प्रसाद की ओर से लगाया गया था। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों और राहगीरों की मदद करना समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।

