जमशेदपुर : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न नगर निकायों के लिए सामान्य प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
इन प्रेक्षकों की जिम्मेदारी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना, पारदर्शिता बनाए रखना तथा मतदाताओं और प्रत्याशियों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। आम नागरिक निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर या मोबाइल नंबर के माध्यम से सीधे प्रेक्षकों से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सामान्य प्रेक्षक
मानगो नगर निगम (वर्ग–ख)
प्रेक्षक – जीतेंद्र कुमार देव
मोबाइल – 8986618702
स्थान – कक्ष संख्या 04, सर्किट हाउस, सी.एच. एरिया, बिष्टुपुर, जमशेदपुर
समय – पूर्वाह्न 10:00 से 11:00 बजे
जुगसलाई नगर परिषद (वर्ग–ख)
प्रेक्षक – राजेश कुमार साह
मोबाइल – 8986618707
स्थान – कक्ष संख्या 02, सर्किट हाउस, बिष्टुपुर, जमशेदपुर
समय – पूर्वाह्न 10:00 से 11:00 बजे
चाकुलिया नगर पंचायत (वर्ग–ख)
प्रेक्षक – विष्णुदेव कच्छप
मोबाइल – 7544056822
स्थान – Extension Director Bungalow, मौभंडार, घाटशिला
समय – पूर्वाह्न 10:00 से 11:00 बजे
व्यय प्रेक्षक
मानगो नगर निगम
प्रेक्षक – स्वामीन्दन
मोबाइल – 7992276484
स्थान – कक्ष संख्या 06, सर्किट हाउस, बिष्टुपुर
जुगसलाई नगर परिषद
प्रेक्षक – उमा शंकर सिंह
मोबाइल – 7979090803
स्थान – कक्ष संख्या 05, सर्किट हाउस, बिष्टुपुर
चाकुलिया नगर पंचायत
प्रेक्षक – सुमित कुमार
मोबाइल – 9334914694
स्थान – कक्ष संख्या 03, Extension Director Bungalow, मौभंडार, घाटशिला
निर्धारित समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सभी प्रेक्षक आम नागरिकों से मिलेंगे। निर्वाचन से जुड़ी किसी भी अनियमितता, खर्च या शिकायत की सूचना सीधे दी जा सकती है।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तत्काल साझा करें, ताकि झारखंड में पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित हो सके।

