NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : सावन माह के पावन अवसर पर सावन मिलन समारोह-2026 का आयोजन न्यू मार्किट हनुमान मंदिर टेल्को मे श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा तथा मंदिर महिला अध्यक्ष मंजू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भूतपूर्व जिला अध्यक्ष कल्याणी शरण, मंजू मिश्रा, रंजू सिंह, गौरी कर, नीलू मछुवा,पूनम पाण्डेय, माया शर्मा एवं शारदा सिंह सहित अनेक सम्मानित महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुवात सवाल जवाब क्विज कांटेस्ट के साथ शुरू हुवा
इस अवसर पर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित महिलाओं ने आपसी सहयोग, संगठन की मजबूती एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में मीनाक्षी सिन्हा ने अपनी आवाज़ मे भगवान भोलेनाथ के भजनों एवं सावन गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी महिलाओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित महिलाएं झूम उठीं और पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय एवं आनंदमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में मीनाक्षी सिन्हा गायकर द्वारा उपस्थित महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया।

