NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में युवती संगीत कुमारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी विशाल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विशाल कुमार भी कल्याण नगर का ही निवासी बताया गया है।
परिजनों की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि विशाल कुमार द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर संगीत कुमारी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। घटना 26 जून की है।
जानकारी के अनुसार, घटना से पहले संगीत कुमारी अपने प्रेमी विशाल कुमार को लगातार फोन कर रही थी, लेकिन उसने कई बार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठाया और न ही उससे बात की। इससे मानसिक तनाव में आकर युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी विशाल कुमार की तलाश में जुटी हुई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

