जमशेदपुर:
झारखंड के लिए गर्व की बात है कि जमशेदपुर के युवा समुद्री अधिकारी अंश त्रिपाठी आज 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी (LPG) लेकर देश पहुंच रहे हैं। अंश त्रिपाठी गैस टैंकर जहाज शिवालिक संग के साथ यह बड़ी खेप लेकर भारत आ रहे हैं, जो देश की ऊर्जा आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अंश त्रिपाठी जमशेदपुर के निवासी हैं और मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से इतनी बड़ी मात्रा में एलपीजी गैस लेकर सुरक्षित देश पहुंचना उनके अनुभव और दक्षता को दर्शाता है।
परिवार और शहर के लोगों में इस खबर को लेकर खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अंश त्रिपाठी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे झारखंड और जमशेदपुर का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार, 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आने वाला यह जहाज देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।
स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने अंश त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

