अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गुरुवार को अचानक और तेज गिरावट दर्ज की गई। महज 60 मिनट के भीतर सोने के दाम 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए, जिससे वैश्विक स्तर पर करीब $3 ट्रिलियन यानी ₹276,07,965 करोड़ का बाजार मूल्य साफ हो गया। इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी और तेज गिरावटों में से एक माना जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्पॉट मार्केट में सोने की कीमत $5,522.66 प्रति औंस (लगभग ₹5.08 लाख) से गिरकर $5,108.09 प्रति औंस (लगभग ₹4.69 लाख) पर आ गई। हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी देखने को मिली और सोना $5,195.07 प्रति औंस (लगभग ₹4.77 लाख) के आसपास कारोबार करता नजर आया।
वहीं भारत में भी इस गिरावट का सीधा असर दिखा। उस समय भारतीय बाजार में सोने की कीमत करीब ₹1.67 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज की गई थी। अचानक आई इस भारी गिरावट से निवेशकों में हड़कंप मच गया और बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी कम अवधि में कीमतों में आई यह गिरावट वैश्विक स्तर पर लिक्विडिटी स्विंग का बड़ा उदाहरण है। कुछ विश्लेषकों ने इसे बाजार में भारी बिकवाली और संभावित मैनिपुलेशन से भी जोड़कर देखा है।
फिलहाल निवेशकों की नजर आगे के रुख पर बनी हुई है कि क्या सोने की कीमतों में और गिरावट आएगी या बाजार में स्थिरता लौटेगी।
