नई दिल्ली: संसद परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक गाड़ी का पास ट्रेस नहीं होने पर सुरक्षा सायरन बजा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पूरे परिसर को अलर्ट मोड पर डाल दिया और गाड़ी की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि यह गाड़ी केरल से कांग्रेस के एक सांसद से जुड़ी बताई जा रही है। सुरक्षा जांच के दौरान जब वाहन का पास सिस्टम में ट्रेस नहीं हुआ, तो एहतियातन सायरन बजाकर पूरे परिसर में अलर्ट जारी कर दिया गया।
सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत गाड़ी को रोककर उसकी गहन जांच की। कुछ देर तक परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
संसद की सुरक्षा में तैनात एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाहन का पास सिस्टम में क्यों ट्रेस नहीं हुआ।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

