News Lahar Reporter
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन की खबर से शोक की लहर है। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
आज दोपहर 1 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत माताजी का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 11 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां परिवार के सदस्य, शुभचिंतक और परिचित उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास से अंतिम यात्रा भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

