News Lahar Reporter:
सरायकेला
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के सरायकेला जिला न्यायालय आगमन के दौरान जिला अधिवक्ता संघ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुलदस्ता, शॉल और पारंपरिक छोऊ मुखौटा भेंट किया।
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन ने न्यायालय भवन के प्रस्तावित स्थानांतरण को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आग्रह किया कि वर्तमान न्यायालय भवन सभी दृष्टिकोण से उपयुक्त है, इसलिए इसके स्थानांतरण के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मौजूदा स्थान पर ही न्यायालय का संचालन जारी रहना न्यायिक व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा के लिए बेहतर होगा। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
बार एसोसिएशन को उम्मीद है कि उनके पक्ष पर विचार करते हुए न्यायालय को वर्तमान स्थान पर ही स्थायी रूप से संचालित रखने का निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल, महासचिव देवाशीष ज्योतिषी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता गोलक पति, के.पी. दुबे, आशीष कुमार पात्र, एच.सी. हजरा, निर्मल आचार्य और ओम प्रकाश समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
