Politics

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मनाया जयंती     

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में

भारतीय जनता पार्टी जगन्नाथपुर मण्डल कमिटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धाजली सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राय भूमिज ने किया। सभी कार्यकर्ताओ ने बारी – बारी से उनके चित्र पर अगरबत्ती एवं पुष्प अर्पित की गई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने बताया की अटल जी की दो बातों से गर्व होता है। भारत की भूमि में जन्म होना और दूसरा हिन्दू होना। अटल जी मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम का उपासक थे। आज यानि अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल जी ने अपना पहले संबोधन में कहा की मैं भारत से सन्देश लेकर आया हूँ से की थी। 14 अक्टूबर 1977 को संयुक्त राष्ट्र में अपना भाषण दिया था। कहा की भारतीय जनता की ओर से शुभकामनायें सन्देश लेकर आया हूँ। मैं राष्ट्र संघ में भारत की जड़ास्था पुनः व्यक्त करना चाहता हूँ। आज के युवाओं में अटल की कही बातों को अनुशरण करते हुए उनके बताये मार्ग चलने की अवश्यकता है। मौके पर महामंत्री श्रवण शर्मा, अश्वनी चातार, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश तांती, महामंत्री पिंटू सिंह, रोमियो नाग,पूर्व मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह, बिष्णु गुप्ता, जीतू गुप्ता, घनश्याम राठौर, बंगाली प्रधान, विस्तारक लाक्षमी नारायण भगत, अर्जुन सरदार उपस्थित थे।

Related Posts