NEWS LAHAR REPORTER
सरायकेला सरायकेला खरसवा जिला उत्पाद विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोड़ा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा गांव में छापेमारी की। इस दौरान करीब 37 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया। वहीं 500 लीटर महुआ शराब जब्त करने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद अधीक्षक के निर्देश अनुसार , गुप्त सूचना के आधार पर दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई थी। जामजोड़ा में करीब 25 हजार लीटर तथा सापड़ा में करीब 12 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे एक मिनी ट्रक और एक स्कूटी को भी जब्त किया गया है।
उत्पाद विभाग के एसआई सोनू कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी छापेमारी की जाएगी।
गम्हरिया व आदित्यपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 37 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

