NEWS LAHAR REPORTER
गुवा संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गुवा शाखा की ओर से शनिवार को गुवा राम नगर स्थित राम मंदिर परिसर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और भगवा ध्वज को गुरु मानकर उसके समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य पशुपति नाथ जी ने संघ की कार्यशैली, विचारधारा तथा गुरु दक्षिणा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ में भगवा ध्वज को गुरु का स्थान दिया गया है और गुरु दक्षिणा का उद्देश्य स्वयंसेवकों में समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान शाखा का संचालन एवं प्रार्थना राकेश झा ने कराया। इसके बाद उपस्थित स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के समक्ष श्रद्धापूर्वक गुरु दक्षिणा अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नवीन कुमार, संजीत तांती, गोविन्द पाठक, मनीष अग्रवाल, मंटू प्रसाद, भावेश जी, रोमी पाठक, राजेश झा, सीतेश सिंह, बबून जी, चटराज जी, पीयूष साव, गणेश ठाकुर, सूरज जी, सन्नी पात्रो, डीएवी के शास्त्री सर, पवन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
गुवा राम मंदिर में आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

