NEWS LAHAR REPORTER
बीरसिंह देवगम को लगातार चौथी बार मिली जिला महासचिव की जिम्मेदारी
घाटशिला। जनता दल (यूनाइटेड) के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष के रूप में स्वारित राज शुक्ला को मनोनीत किया गया है। वहीं बीरसिंह देवगम को लगातार चौथी बार पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वारित राज शुक्ला ने पार्टी जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
स्वारित राज शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, बीरसिंह देवगम को लगातार चौथी बार जिला महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया।

