NEWS LAHAR REPORTER रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को लोक भवन में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संभावित जनसंख्या-आधारित परिसीमन के कारण झारखंड में जनजातीय समुदाय के लिए आरक्षित विधानसभा और लोकसभा सीटों में कमी की आशंका से राज्यपाल को अवगत कराया। बंधु तिर्की ने राज्यपाल के समक्ष पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों से जुड़े जनजातीय हितों और संवैधानिक प्रावधानों का विषय भी रखा। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में परिसीमन की प्रक्रिया के दौरान केवल जनसंख्या के आंकड़ों को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि जनजातीय हितों और संविधान में…
Author: e-Desk newslahar.in
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर: शारदीय दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने जिला प्रशासन से समय रहते व्यापक तैयारियां पूरी करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष सह पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा। समिति ने दुर्गोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। समिति ने पूजा से पहले सभी सार्वजनिक पूजा समितियों को लाइसेंस जारी करने तथा प्रमुख पूजा…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर : मानगो ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग परिसर में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से इस वर्ष भी भव्य श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा को लेकर मंगलवार को संगठन के कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष जसवीर सिंह एवं महामंत्री मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी। अध्यक्ष जसवीर सिंह एवं महामंत्री मनीष सिंह ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना शुरू होगी। दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। इसके बाद…
NEWS LAHAR REPORTER झारखंड मजदूर यूनियन ने उठाई मांग, हेमराज सोनार बोले—बकाया राशि नहीं मिली तो होगा आंदोलन गुवा संवाददाता। गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन के कार्यालय में सोमवार देर शाम यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने की। बैठक में सेल के अधीन कार्यरत ठेका श्रमिकों और ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में ड्राइवरों के वर्षों से लंबित रिटेंचमेंट राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। महामंत्री हेमराज सोनार ने कहा कि सेल के अधीन कार्य करने वाले ठेकेदारों द्वारा ड्राइवरों का रिटेंचमेंट, यानी कार्य अवधि…
NEWS LAHAR REPORTER रांची : झारखंड उच्च न्यायालय ने विज्ञापन संख्या 10/2023 के तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा समेत अन्य नियुक्तियों को रद्द करने संबंधी राज्य सरकार के आदेश पर रोक बरकरार रखी है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका। सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा, लेकिन अदालत ने दो दिन से अधिक समय देने से इनकार कर दिया। न्यायाधीश दीपक रोशन की अदालत ने नियुक्तियां रद्द किए जाने को चुनौती देने वाली आकाश गौरव…
NEWS LAHAR REPORTER चतरा : सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी टीम ने म्यूटेशन कराने के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर अंचल के कर्मचारी भवन से हुई है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, लेम पंचायत हल्का सात में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद की ओर से एक व्यक्ति से जमीन के म्यूटेशन के एवज में रिश्वत…
NEWS LAHAR REPROTER जमशेदपुर : जनसमस्याओं के निराकरण की व्यवस्था को सरल, सुलभ, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा का शुभारंभ किया गया है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में इस सेवा को लॉन्च किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी उपस्थित रहे। ‘अबुआ मित्र’ के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन से WhatsApp नंबर 8580090001 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। QR कोड के माध्यम से भी इस सुविधा तक सीधे पहुंचा…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर। सोनारी स्थित एक स्कूल में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी। धुआं उठता देख स्कूल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। घटना में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बुरुडूंगरी लेंगडीह गांव में 72 वर्षीय वृद्धा बावली सेन से दिनदहाड़े सोने की चेन छिनतई का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देकर न्यू बायपास 18 हाइवे की ओर भाग निकले। पीड़िता बावली सेन के अनुसार सुबह करीब 10:43 बजे दो युवक बाइक से लेंगडीह गांव के नंद के घर की ओर से घूमते हुए आए। मौसी कहकर बात करने लगे। घर के सामने तालाब के पास पहुंचते ही गले से सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी में आधी…
NEWS LAHAR REPORTER झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक में ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी गुवा संवाददाता। गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन के कार्यालय में सोमवार देर शाम यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने की। इसमें सेल के अधीन कार्यरत ठेका श्रमिकों एवं ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ड्राइवरों के रिटेंचमेंट की बकाया राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। महामंत्री हेमराज सोनार ने कहा कि सेल के अधीन कार्य करने वाले ठेकेदारों द्वारा ड्राइवरों…
