NEWS LAHAR REPORTER गुवा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखने को मिली। समारोह के मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक रहे, जिनके गरिमामयी गायन ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की। राजधानी रांची में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक ने शास्त्रीय गायन की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन करते हुए विविध रागों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। उनकी गायकी में निहित शास्त्रीय अनुशासन, भाव-गांभीर्य और स्वर-विस्तार…
Author: e-Desk newslahar.in
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चेन छिनतई की घटना सामने आई है। भाटिया बस्ती स्थित नायक होटल के पास बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। महिला को पहले लगा कि दोनों किसी जानकारी के लिए रुके हैं या परिचित होंगे। इसी बीच बाइक से उतरे एक बदमाश ने अचानक महिला के गले…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर थाना क्षेत्र की जाकिर नगर स्थित केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा में गोल्ड लोन के तहत गिरवी रखे गए करीब 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार रुपये मूल्य के सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक के रीजनल मैनेजर की शिकायत पर आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस और बैंक प्रबंधन अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटे हैं। एफआईआर के अनुसार, केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर मंगेश रामानाथन ने शिकायत में बताया है कि शाखा…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान के जरिए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गिरिडीह के एक कारोबारी के बैंक खाते से 10,462 रुपये की अवैध निकासी किए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित तेतरिया गांव निवासी मानिक कुमार साव का बर्मामाइंस के कुछ दुकानदारों के साथ लंबे समय से व्यापारिक संबंध था। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से माल का लेन-देन होता था। इसी कारोबारी संबंध का फायदा उठाकर आरोपियों ने…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने देश के भविष्य और युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वाली नीट (NEET) परीक्षा की पेपर लीक और इसके विरोध में राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे देश के आम छात्रों एवं युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की अमानवीय, दमनकारी नीति और तानाशाही रवैये का प्रमाण बताया है। विक्टर सोरेन ने कहा कि देश के लाखों छात्र अपनी कड़ी मेहनत के दम पर डॉक्टर बनने का सपना संजोते हैं, लेकिन…
NEWS LAHAR REPORTER पलामू : पलामू जिले के पांकी प्रखंड क्षेत्र के माड़न पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से पिता- पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक महिला जख्मी है। उसका इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। मृतक के पहचान पिता बालमुकुंद यादव और पुत्र दिलीप यादव के रूम में हुई है। जख्मी महिला अनीता देवी, पिता ईश्वरी यादव है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले बालमुकुंद यादव और उनके बेटे दिलीप यादव मंगलवार शाम तेतराई गए थे। वहां से वे दोनों…
NEWS LAHAR REPORTER रामगढ़ : रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्पीड पोस्ट से एक चिट्ठी भेज कर दी गई है। यह धमकी सीधे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दी गई है। बांग्ला भाषा में मिली चिट्ठी के बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह पूरे व्यवहार न्यायालय परिसर की जांच की गई। रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन के…
NEWS LAHAR REPORTER खूंटी : खूंटी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना क्षेत्र के पेलोल पुल के पास से एक 18 चक्का ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद किया है। मामले में ट्रेलर मालिक-सह-चालक और खलासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मंगलवार को पेलोल पुल के…
NEWS LAHAR REPORTER गुवा आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले स्थित Synergene Active Ingredients Pvt. Ltd. में 23 अगस्त 2024 की मध्यरात्रि हुए भीषण औद्योगिक विस्फोट में पश्चिम सिंहभूम जिले के तीन परिवार प्रभावित हुए थे। हादसे में गोइलकेरा प्रखंड के दो श्रमिकों के साथ गंगदा पंचायत के चलपागड़ा गांव निवासी ओयबोन कोड़ाह गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान 5 सितंबर 2024 को उनकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसी हादसे में मृतक लाल सिंह पूर्ति और रोया अंगरिया के आश्रितों को कंपनी द्वारा एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि ओयबोन कोड़ाह…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर: जमशेदपुर में जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने झारखंड सरकार द्वारा संपत्ति की खरीद-बिक्री (रजिस्ट्री) पर 7% स्टांप शुल्क के अतिरिक्त 10% म्यूनिसिपल सेस लगाने की प्रस्तावित योजना का तीखा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले नगर निगमों का कामकाज सुधारने पर ध्यान दे, उसके बाद जनता पर नया आर्थिक बोझ डालने की बात करे। सौरभ विष्णु ने बताया कि सरकार नगर निकायों की आय बढ़ाने के नाम पर म्यूनिसिपल सेस लगाने की तैयारी कर रही है। यदि यह प्रस्ताव लागू…
