जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी को 21 मार्च को दिन के करीब दो बजे कैरेज कॉलोनी इलाके से बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। लड़की के अचानक गायब होने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने बर्मामाइंस थाना में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान जुगसलाई मिल्लत नगर निवासी मो. कैसर को आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है और मामले की जांच भी आगे बढ़ाई जा रही है।
meta description: जमशेदपुर बर्मामाइंस से किशोरी अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पीड़िता का मेडिकल कराया, जांच जारी है

