NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आषंगी चेक डैम में NIT का एक छात्र डूब गया है। जो छात्र डैम में डूबा है उसका नाम तनवीर है। वह एनआईटी में फोर्थ ईयर का छात्र बताया जा रहा है। घटना रविवार की है।
घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया। छात्रों का कहना है कि घटना के बारे में एनआईटी प्रबंधन को दोपहर को ही अवगत करा दिया गया था। लेकिन, एनआईटी प्रबंधन की तरफ से छात्र की खोजबीन का कोई प्रयास नहीं किया गया। इसके चलते अभी तक छात्र का पता नहीं चल सका है। आक्रोशित छात्रों ने एनआइटी के सामने सड़क जाम कर दी है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

