आदित्यपुर। एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति की ओर से रविवार को आदित्यपुर-दो स्थित अंबेडकर चौक के पीएम कंपलेक्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी ने की।
बैठक में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
इसके साथ ही बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश, उमाशंकर राम, यदुनंदन राम, सुशील मंडल, एलबी शास्त्री, रवि शंकर पासवान, पवन पासवान, मनोज पासवान, दुर्गाराम बैठा, तेतर प्रसाद, विनय कुमार पासवान, सोनू कुमार पासवान, अनील मुखी, संगीता प्रधान, आशा देवी, सरोज देवी, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव राम, वीएस राम और मनोज रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

