NEWS LAHAR REPORTER
📍 गालूडीह | संवाददाता
गालूडीह के घुटिया स्थित राजेंद्र विद्यालय ने इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के छात्र कृष्णा गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया है।
वहीं संदीप पात्र ने 89.20 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और शुभ नारायण मिश्रा ने 83.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है और शिक्षक-विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य खुशबू ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने के बावजूद, जहां बिजली और परिवहन जैसी सुविधाएं सीमित हैं, वहां के छात्रों ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है।
उन्होंने आगे कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन बेहद प्रेरणादायक है और विद्यालय आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
