NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: साकची थाना पुलिस ने जुबली पार्क रोड पर महिला से चेन छिनतई के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 31 जुलाई 2026 की रात को जेनको चौक के समीप हुई थी, जहां चंदना दास नामक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई थी।
एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर राहुल गोप उर्फ बल्ले (30 वर्ष) और आमिर सरफराज (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी गई एक सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त हरे रंग की मोटरसाइकिल (नंबर- JH05CV6640) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल गोप के खिलाफ सीतारामडेरा, गोलमुरी और एमजीएम थाना में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं आमिर सरफराज के खिलाफ भी साकची और सोनारी थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, पु.अ.नि. अमित कुमार चौधरी, पु.अ.नि. हरि हेंब्रम, पु.अ.नि. जितेन्द्र कुमार वर्मा तथा साकची थाना रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही।

