NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: मानगो पुल पर मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में टाटा कंपनी का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब कर्मचारी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक सवार थे। इसी दौरान उनकी बाइक ने टाटा कंपनी के कर्मचारी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर्मचारी सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
हादसे के बाद स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस फरार युवकों की पहचान और तलाश में जुट गई है।
मानगो पुल पर भीषण सड़क हादसा, टाटा कंपनी का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

