NEWS LAHAR REPORTER
जादूगोड़ा : बीते रविवार को एन आई टी ( आदित्यपुर) के फाइनल ईयर के छात्र मीर हसन ताबीर की आसगी डैम में डूबने से हुई मौत के बाद आज बुधवार को झमाझम बारिश व पानी के तेज, बहाव के बीच एन डी आर एफ की 30 सदस्यीय टीम गालूडीह बराज पहुंची व बोट पर सवार होकर करीबन 30 किलो मीटर नदी के चारों ओर छात्र मीर हसन ताबीर का शव को तलाशते रही,लेकिन छात्र शव को बरामदी नहीं हो सकी।इस टीम की अगुवाई एन डी आर एफ के इंस्पेक्टर दिनेश अवस्थी कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुबह पांच बजे से अभियान की शुरुआत की गई थी अंधेरा होने की वजह से शव तलाशी का शव बीच में ही छोड़ना पड़ा।कल बचे हुए क्षेत्र में शव की तलाशी की जाएगी।
एन आई टी के छात्र मीर हसन ताबीर का शव तलाशने गालूडीह बराज पहुंची एन डी आर एफ की टीम,लौटी निराश आज दोबारा गुरा नदी का छानेगी खाक
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

