NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। शहर के साकची स्थित श्रेष्ठम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों, जान-माल के नुकसान और अग्निशमन विभाग की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
