जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव हो रहा है। 12 मार्च को मतदान है। 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से एक प्रकाश झा जमशेदपुर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। प्रकाश झा ने कहा कि चुनाव में उनका 58 वां सीरियल नंबर है। प्रकाश झा साल 2012 से साल 2017 के बीच भी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं। तब वे कोल्हान प्रक्षेत्र के अध्यक्ष भी थे।
प्रकाश झा ने कहा कि इस बार अगर वह चुनाव जितते हैं तो युवा अधिवक्ताओं के कल्याण की योजनाएं लागू करेंगे। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान करेंगे। युवा अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था नहीं है। इनके बैठने की व्यवस्था करेंगे। जुडीशियल ऑर्डर के जरिए वह युवा अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था करेंगे। उनका स्टाइपेंड लागू करेंगे।
इसके अलावा अधिवक्ताओं को किताब की दिक्कत है। इसके लिए लाइब्रेरी को ठीक किया जाएगा। बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन नहीं मिल रही है। उनकी यथाशीघ्र पेंशन चालू कराई जाएगी। प्रकाश झा ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लगाने के लिए वह संघर्ष करेंगे। ताकि अधिवक्ताओं को इसका फायदा हो सके।

