जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी स्थित पूर्णिमा कोचिंग सेंटर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पूजा-पंडाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने फीता काटकर तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर सुबोध झा ने पिछले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़े पैमाने पर पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पूर्णिमा कुमारी, सुलेखा रानी, मनीषा कुमारी, प्रमिला पांडे, रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, सरोज मिश्रा, पवन पांडे, वंश कुमार मिश्रा, कार्तिक कुमार, निरंजन पाल, रंजन श्रीवास्तव, राजू पासवान, विनीता कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक पूजा-अर्चना में शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

