News Lahar Reporter
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन का संतुलन खो दिया और ट्रेलर डिवाइडर से जा टकराया।
हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जबकि बाइक सवार सुरक्षित बच निकला। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे यातायात सामान्य हो सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

